शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बाजार में हरियाली, निफ्टी (Nifty) 8500 के पार

लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ।

वैश्विक बाजारों से मिले अच्छे संकेतों के कराण बाजार में पूरा दिन तेजी देखने को मिली। आज बाजार 11 महीनों के उच्च स्तर पर बंद हुआ है। कारोबार के आखिरी घंटे में बाजार में तेजी बढ़ी। आज बीएसई सेंसेक्स (Sensex) में 181.45 अंक (0.66%) की शानदार बढ़त के साथ 27,808.14 पर बंद हुआ। दिन के कारोबार में सेंसेक्स 27,828.74 के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। दूसरी ओर इसका आज का निचला स्तर 27,667.81 का रहा। एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) 53.15 अंक (0.64%) की मजबूती के साथ 8,521.05 पर बंद हुआ। सत्र के मध्य में यह 8,526.60 तक ऊपर चढ़ा। दूसरी ओर इसका दिन का निचला स्तर 8,479.20 रहा। इंडिया वीआईएक्स सूचकांक 0.43% गिर कर 14.7825 पर बंद हुआ। आज केमेटल, बैंक, ऑटो और रियल एस्टेट सेक्टर में भी जमकर खरीदारी देखने के मिली। डॉलर के मुकाबले रुपये 1 पेसे गिर कर 67.13 पर कारोबार कर रहा है।
छोटे-मॅंझोले शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिली। बीएसई मिडकैप 0.49% और बीएसई स्मॉल कैप में 0.08% की मजबूती दिखी। वहीं निफ्टी मिड 100 0.53% और निफ्टी स्मॉल 100 0.40% ऊपर बंद हुआ।
सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में आईसीआईसीआई बैंक में 4.68%, टाटा स्टील में 4.63%, ऐक्सिस बैंक में 3.03%, मारुति में 2.27%, एचडीएफसी में 1.50% और ओएनजीसी में 1.20% की मजबूती आयी। दूसरी ओर कोल इंडिया में 1.14%, सिप्ला में 0.99%, एशियन पेंट्स में 0.82%, सन फार्मा में 0.73%, डॉ.रेड्डीज में 0.69% और हिंदुस्तना यूनिलीवर में 0.57% की गिरावट आयी। निफ्टी के 51 शेयरों में से 30 शेयर हरे और 21 शेयर लाल निशान पर रहे। (शेयर मंथन, 12 जुलाई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!