शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

क्वालिटी (Kwality) के शेयर 4% उछले

बीसएई में क्वालिटी के शेयर में तेजी देखने को मिल रही है।

यह शेयर मंगलवार के 111.25 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज बुधवार को 114.50 रुपये पर खुला। पूर्वाह्न करीब 11.07 बजे कंपनी के शेयर 4.45 रुपये या 4.00% की बढ़त के साथ 115.70 रुपये पर चल रहा है। कंपनी को विस्तार योजना के लिए संरचित वित्त के जरिए केकेआर इंडिया से 520 करोड़ रुपये की राशि प्राप्त हुई है। कंपनी इस राशि का उपयोग चीज, पनीर, टेबल बटर्स, टेट्रा पैक्स, फ्लेवर्ड मिल्क और दही सहित हाई मार्जिन वैल्यु एडेड प्रोडक्ट श्रेणी के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर की खरीद के लिए किया जायेगा। कंपनी कुछ समय में इन उत्पादों की सिरिज लाँच करेगी। (शेयर मंथन, 13 जुलाई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख