शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एनबीसीसी (NBCC) की हिस्सेदारी बिकेगी, शेयर लुढ़का

खबरों के अनुसार एनबीसीसी (NBCC) की हिस्सेदारी बिकेगी।

केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने आज एनबीसीसी की हिस्सेदारी बिक्री को मंजूरी दे दी है। आज एनबीसीसी के शेयर में गिरावट का रुख रहा।
बीएसई में एनबीसीसी का शेयर मंगलवार को 257.40 रुपये के बंद स्तर की तुलना में मामूली बढ़त के साथ 259.40 रुपये पर खुला है। एनबीसीसी का शेयर बढ़त के साथ शुरुआत के बाद 267.00 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। 267.00 के उच्च स्तर पर पहुँचने के बाद इसमें गिरावट का रुख शुरू हुआ जो कि अंत तक रहा। कारोबार के अंत में यह 27.60 रुपये या 10.72% की भारी गिरावट के साथ 229.80 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 13 जुलाई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!