शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इस कंपनी ने घटायी जी एंटरटेनमेंट (Zee Entertainment) में हिस्सेदारी

कमजोर शुरुआत के बाद जी एंटरटेनमेंट (Zee Entertainment) के शेयर में आज तेजी का रुख है।

खबरों के अनुसार ऑपेनहीमर फंड ने जी एंटरटेनमेंट में अपनी हिस्सेदारी घटायी है। मार्च 2013 में कंपनी की जी एंटरटेनमेंट में 9.07% हिस्सेदारी थी, जिसे घटा कर इसने 7.06% कर लिया है।
बीएसई में जी एंटरटेनमेंट का शेयर बुधवार के 457.05 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज गुरुवार को मामूली गिरावट के साथ 453.00 रुपये पर खुला है। गिरावट के साथ खुलने के बाद करीब सवा 11 बजे यह 0.30 रुपये या 0.07% की मामूली कमजोरी के साथ 456.75 रुपये पर है। पिछले 52 हफ्तों की अवधि में जी एंटरटेनमेंट का शेयर 469.75 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा और 347.00 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। (शेयर मंथन, 14 जुलाई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख