शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ओमकार स्पेशियलिटी (Omkar Speciality) के शेयर बिके

ओमकार स्पेशियलिटी (Omkar Speciality) ने बीएसई को जानकारी दी है कि कंपनी के 17.25 लाख शेयर बिक गये हैं।

कंपनी के ये शेयर इसके प्रमोटरों ने गिरवी रखे शेयरों की संख्या कम करने के लिए बेचे दिये हैं। 17.25 लाख में से 16.65 लाख शेयर इस बिकवाली के बाद गिरवी नहीं हैं।
बीएसई में ओमकार स्पेशियलिटी का शेयर बुधवार के 157.70 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज गुरुवार को मामूली बढ़त के साथ 160.50 रुपये पर खुला है। मजबूती के साथ खुलने के बाद करीब साढ़े 11 बजे यह 1.40 रुपये या 0.89% की बढ़त के साथ 159.10 रुपये पर है। पिछले 52 हफ्तों की अवधि में ओमकार स्पेशियलिटी का शेयर 249.10 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा और 143.70 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। (शेयर मंथन, 14 जुलाई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!