खबरों के अनुसार पीएनसी इन्फ्राटेक (PNC Infratech) को 881 करोड़ रुपये का ठेका मिला है।
कंपनी को यह ठेका हाइब्रिड वार्षिकी राजमार्ग परियोजना के लिए मिला है। इसके बाद कंपनी का शेयर मजबूती के साथ बंद हुआ।
बीएसई में पीएनसी इन्फ्राटेक का शेयर बुधवार के 551.85 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज गुरुवार को मामूली बढ़त के साथ 575.00 रुपये पर खुला। मजबूती के साथ शुरुआत के बाद पीएनसी इन्फ्राटेक का शेयर अंत में 22.90 रुपये या 4.15% की बढ़त के साथ 574.75 रुपये पर बंद हुआ। पिछले 52 हफ्तों की अवधि में पीएनसी इन्फ्राटेक का शेयर 624.00 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा और 405.00 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। (शेयर मंथन, 14 जुलाई 2016)


