शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ऐसे जुटाये एचडीएफसी (HDFC) ने 3,000 करोड़ रुपये

एचडीएफसी (HDFC) ने बीएसई को जानकारी दी कंपनी ने 3,000 करोड़ रुपये जुटाये हैं।

कंपनी ने अनरेटेड रुपया मूल्यवर्ग के मसाला बॉंड जारी कर के यह रकम जुटायी है। इन बॉंडों पर 7.875% अर्द्ध वार्षिक कूपन दर भी है। इसके साथ ही मसाला बॉंड जारी करने वाली एचडीएफसी पहली कंपनी बन गयी है।
बीएसई में एचडीएफसी का शेयर गुरुवार के 1,336.25 रुपये बंद स्तर की तुलना में आज गिरावट के साथ 1,328.00 रुपये पर खुला और शुरुआती कारोबार से ही इसमें और गिरावट रही। सवा 10 बजे इसमें बढ़त शुरू हुई और एचडीएफसी का शेयर हरे निशान पर पहुँचा। करीब सवा 12 बजे कंपनी का शेयर 11.05 रुपये या 0.83% की बढ़त के साथ 1,347.30 रुपये पर चल रहा है। इसके अलावा एचडीएफसी के शेयर का पिछले 52 हफ्तों की अवधि में उच्च स्तर 1,370.80 रुपये और निचला स्तर 1,012.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 15 जुलाई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!