शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

हीरो मोटकॉर्प (Hero MotoCorp) ने बाजार में उतारी नयी बाइक

हीरो मोटोकॉर्प ने देशी तकनीक से लैस बाइक को बाजार में उतारा है।

कंपनी ने कंपनी ने अपनी नई स्प्लेंडर आई स्मार्ट110 की कीमत 53,300 रुपए (एक्स शोरूम, दिल्ली) रखी है। कंपनी ने इस बाइक की झलक फरवरी में आयोजित किए गए ऑटो एक्सपो में दिखाई थी। इस बाइक को कंपनी के नए जयपुर स्थित केंद्र पर विकसित किया गया है। कंपनी ने बतया कि बाइक में इस्तेमाल की गई कोई भी तकनीक विदेशी नहीं है। नई स्प्लेंडर आईस्मार्ट 100cc का ही अपडेट वर्जन है। कंपनी की मानें तो इस सेगमेंट में यह बाइक सबसे बेहतर माइलेज देने वाली साबित होगी। बीएसई में हीरो मोटोकॉर्प के शेयर आज शुक्रवार को 3,270 रुपये पर खुले। करोबार के दौरान यह शेयर 3,289 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 3,254.35 रुपये तक फिसला। दोपहर करीब 2.32 बजे कंपनी के शेयर 8.70 रुपये या 0.27% की बढ़त के साथ 3,260 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 15 जुलाई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!