शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

पावर फाइनेंस (Power Finance) की अधिकृत शेयर पूंजी हुई 10,000 करोड़ रुपये

पावर फाइनेंस (Power Finance) की अधिकृत शेयर पूंजी 2,000 करोड़ रुपये से बढ़ कर 10,000 करोड़ रुपये हो गयी है।

दरअसल कंपनी ने अपने सभी इक्विटी शेयरधारकों को प्रत्येक इक्विटी शेयर के बदले एक बोनस शेयर जारी किया है। इसके बाद कंपनी के कुल 10,00,00,00,000 इक्विटी शेयरों से इसकी कुल अधिकृत शेयर पूंजी 10,000 करोड़ रुपये हो गयी है।
बीएसई में पावर फाइनेंस का शेयर गुरुवार के 209.95 रुपये बंद स्तर की तुलना में आज मामूली बढ़त के साथ 214.00 रुपये पर खुला और और 214.40 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। करीब 3 बजे पावर फाइनेंस का शेयर 2.65 रुपये या 1.26% की गिरावट के साथ 207.30 रुपये पर चल रहा है। इसके अलावा पावर फाइनेंस के शेयर का पिछले 52 हफ्तों की अवधि में उच्च स्तर 270.60 रुपये और निचला स्तर 240.40 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 15 जुलाई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!