शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मास्टेक (Mastek ) का लाभ बढ़ा, शेयर 4.68% चढ़े

तिमाही नतीजों की घोषणा के बाद मास्टेक के शेयर में तेजी है।

वित्त वर्ष 2016-17 की पहली तिमाही में कंपनी का लाभ 40.18% बढ़ कर 15.14 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 10.80 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। हालाँकि इस दौरान कंपनी की आय 106.68 करोड़ रुपये के मुकाबले 48.98% घट कर 54.42 करोड़ रुपये हो गयी है। बीएसई में मास्टेक के शेयर आज शुक्रवार को बढ़त के साथ 138 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह शेयर 144.85 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 129.90 रुपये तक फिसला। दोपहर करीब 3.15 बजे कंपनी के शेयर 6.30 रुपये या 4.68% की बढ़त के साथ 140.80 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 15 जुलाई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!