शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सिप्ला (Cipla) ने किये योजना के तहत शेयर आवंटित

सिप्ला (Cipla) ने बीएसई को जानकारी दी है कि कंपनी की निर्गत शेयर पूंजी बढ़ कर 1,60,92,27,732 रुपये और चुकता अभिदत्त पूँजी बढ़ कर 1,60,72,20,942 रुपये हो गयी है।

शुक्रवार को कंपनी की नामांकन और पारिश्रमिक समिति ने 2 रुपये प्रति वाले 5,679 इक्विटी शेयर आवंटित किये हैं। कंपनी ने इन शेयरों को कर्मचारी स्टॉक विकल्प योजना 2013-A के तहत आवंटित किया है।
बीएसई में शुक्रवार को सिप्ला का शेयर 5.25 रुपये या 1.03% की बढ़त के साथ 516.15 रुपये पर बंद हुआ। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों की अवधि में सिप्ला का शेयर 748.00 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा और 458.25 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। (शेयर मंथन, 16 जुलाई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!