शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

विरिंची (Virinchi) ने शुरू की नयी मोबाइल ऐप

विरिंची (Virinchi) ने बीएसई को जानकारी दी है कि कंपनी ने वीरिंची हेल्थकेयर मोबाइल ऐप का शुभारंभ किया है।

इस ऐप के जरिये मरीज अपॉइन्ट्मेन्ट बुक कर सकेंगे, वीडियो के जरिये डॉक्टर से सलाह ले सकेंगे, अपने ऐप पर लैब रिपोर्ट और स्वास्थ संबंधित बाकि जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। यह ऐप अगस्त 2016 में गूगल प्ले और ऐप्पल आईट्यून्स पर उपलब्ध होगी।
बीएसई में विरिंची का शेयर शुक्रवार के 57.70 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज हल्की बढ़त के साथ 58.00 रुपये पर खुला है। करीब 10 बजे विरिंची का शेयर 1.95 रुपये या 3.38% की बढ़त के साथ 59.65 रुपये पर चल रहा है। पिछले 52 हफ्तों में विरिंची के शेयर का उच्च स्तर 74.00 रुपये और निचला स्तर 20.05 रुपये रहा है। इसके अलावा पिछले एक सप्ताह में कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 68.80 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 18 जुलाई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!