शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इसलिए होगी एचईजी (HEG) के निदेशक मंडल की बैठक

एचईजी (HEG) ने बीएसई को जानकारी दी है कि कंपनी के निदेशक मंडल की बैठक 02 अगस्त को होगी।

कंपनी का निदेशक मंडल अपनी इस बैठक में 100 करोड़ रुपये मूल्य के गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर प्राइवेट प्लेसमेंट के आधार पर जारी करने और वित्त वर्ष 2016-17 की पहली तिमाही के नतीजे घोषित करने पर विचार करेगा।
बीएसई में एचईजी का शेयर शुक्रवार के 179.00 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज हल्की बढ़त के साथ 182.00 रुपये पर खुला है। करीब पौने 11 बजे एचईजी का शेयर 8.35 रुपये या 4.66% की बढ़त के साथ 187.35 रुपये पर चल रहा है। पिछले 52 हफ्तों में एचईजी के शेयर का उच्च स्तर 208.90 रुपये और निचला स्तर 116.10 रुपये रहा है। इसके अलावा पिछले एक सप्ताह में कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 190.70 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 18 जुलाई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!