शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आईडीएफसी बैंक (IDFC Bank) में बढ़ेगा विदेशी निवेश

आईडीएफसी बैंक (IDFC Bank) अब अपनी चुकता पूँजी के 24% से बढ़ा कर 46% तक विदेशी निवेश ले सकेगा।

इसके लिए भारतीय रिजर्व बैंक ने अधिसूचित किया है कि विदेशी संस्थागत निवेशक/पंजीकृत विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक पोर्टफोलियो निवेश योजना के तहत आईडीएफसी बैंक में इसकी चुकता पूँजी के 46% तक निवेश कर सकते हैं।
बीएसई में आईडीएफसी बैंक का शेयर शुक्रवार के 51.50 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज हल्की बढ़त के साथ 52.00 रुपये पर खुला है। करीब सवा 11 बजे आईडीएफसी बैंक का शेयर 1.25 रुपये या 2.43% की बढ़त के साथ 52.75 रुपये पर चल रहा है। पिछले 52 हफ्तों में आईडीएफसी बैंक के शेयर का उच्च स्तर 73.45 रुपये और निचला स्तर 43.15 रुपये रहा है। इसके अलावा पिछले एक सप्ताह में कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 53.90 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 18 जुलाई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख