शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कैप्टन पॉलिप्लास्ट (Captain Polyplast) को मिली निदेशक मंडल की मंजूरी

शुक्रवार को कैप्टन पॉलिप्लास्ट (Captain Polyplast) के निदेशक मंडल की बैठक हुई।

इस बैठक में निदेशक मंडल ने कंपनी की ऋण लेने की सीमा बढ़ा कर 75 करोड़ रुपये करने की मंजूरी दे दी है। इसके लिए अभी शेयरधारकों की भी मंजूरी ली जायेगी। कंपनी के शेयरधारकों की सालाना आम बैठक 13 अगस्त को होगी।
बीएसई में कैप्टन पॉलिप्लास्ट का शेयर शुक्रवार के 86.45 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज मामूली कमजोरी के साथ 86.10 रुपये पर खुला है। करीब 1 बजे कैप्टन पॉलिप्लास्ट का शेयर 0.60 रुपये या 0.69% की मजबूती के साथ 87.05 रुपये पर चल रहा है। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों में कैप्टन पॉलिप्लास्ट के शेयर का उच्च स्तर 88.50 रुपये और निचला स्तर 34.94 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 18 जुलाई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!