शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

गृह फाइनेंस (Gruh Finance) की तिमाही आमदनी 17.98% बढ़ी

गृह फाइनेंस (Gruh Finance) की तिमाही आमदनी में 17.98% और लाभ में 19.61% की बढ़त हुई है।

कंपनी को चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 60.18 करोड़ रुपये का लाभ हुआ है, जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में कंपनी 50.31 करोड़ रुपये के लाभ में रही थी। इसके अलावा वित्त वर्ष 2015-16 की पहली तिमाही की 296.74 करोड रुपये की आमदनी तुलना में चालू वित्त वर्ष की समान अवधि में कंपनी की आमदनी 350.12 करोड़ रुपये रही।
बीएसई में गृह फाइनेंस का शेयर सोमवार के 299.60 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज बढ़त के साथ 303.00 रुपये पर खुला है। करीब सवा 10 बजे कंपनी का शेयर 5.15 रुपये या 1.72% की गिरावट के साथ 294.45 रुपये पर है। पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 306.70 रुपये और निचला स्तर 219.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 19 जुलाई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!