शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

लिंडे इंडिया (Linde India) को हुआ घाटा, आमदनी बढ़ी

लिंडे इंडिया (Linde India) को पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही के 3.9 करोड़ रुपये के लाभ की तुलना में चालू वित्त वर्ष की समान अवधि में 2.4 करोड़ रुपये घाटा हुआ है।

हालांकि इस बीच कंपनी की आमदनी में 14.69% की बढ़त हुई है। कंपनी की आमदनी 375.20 करोड़ रुपये से बढ़ कर चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 430.33 करोड़ रुपये रही।
बीएसई में लिंडे इंडिया का शेयर मंगलवार के 338.30 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज गिरावट के साथ 330.00 रुपये पर खुला है। करीब पौने 10 बजे कंपनी का शेयर 5.00 रुपये या 1.48% की गिरावट के साथ 333.00 रुपये पर है। साथ ही पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 393.25 रुपये और निचला स्तर 240.50 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 20 जुलाई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!