शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अशोका बिल्डकॉन (Ashoka Buildcon) को मिला ठेका

अशोका बिल्डकॉन (Ashoka Buildcon) ने बीएसई को जानकारी दी है कि कंपनी को एक ठेका मिला है।

अशोका बिल्डकॉन को यह ठेका भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण से पंजाब में एनएच-95 की 4/6 लैनिंग के लिए संकर वार्षिकी मोड पर मिला है। इस ठेके का मूल्य 1,600 करोड़ रुपये है।
बीएसई में अशोका बिल्डकॉन का शेयर मंगलवार के 168.85 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज मामूली बढ़त के साथ 169.90 रुपये पर खुला है। करीब साढ़े 10 बजे कंपनी का शेयर 2.15 रुपये या 1.27% की मजबूती के साथ 171.00 रुपये पर चल रहा है। साथ ही पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 211.90 रुपये और निचला स्तर 111.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 20 जुलाई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!