शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सन फार्मा (Sun Pharma) ने किया अपनी मूल कंपनी के साथ समझौता

सन फार्मा (Sun Pharma) ने अपनी मूल कंपनी सन फार्मास्यूटिकल के साथ एक समझौता किया है।

कंपनी ने अमेरिकी बाजार में 1 करोड़ डॉलर के अग्रिम भुगतान के साथ मिर्गी के इलाज में इस्तेमाल होने वाली इलेप्सिया गोलियों की लाइसेंसिंग व्यवस्था के लिए यह समझौता किया है।
बीएसई में सन फार्मा का शेयर मंगलवार के 353.30 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज मामूली बढ़त के साथ 355.80 रुपये पर खुला है। करीब 12 बजे कंपनी का शेयर 7.95 रुपये या 2.25% की मजबूती के साथ 361.25 रुपये पर चल रहा है। साथ ही पिछले 52 हफ्तों की अवधि में सन फार्मा के शेयर का उच्च स्तर 441.79 रुपये और निचला स्तर 243.38 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 20 जुलाई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!