शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

डीएचएफएल (DHFL) के तिमाही लाभ और आमदनी में बढ़त

डीएचएफएल (DHFL) ने अपने तिमाही नतीजे घोषित कर दिये हैं।

वित्त वर्ष 2015-16 की पहली तिमाही में हुए 173.28 करोड़ रुपये के लाभ की तुलना में चालू वित्त वर्ष की समान अवधि में 16.22% की बढ़त के साथ कंपनी को 201.40 करोड़ रुपये का लाभ हुआ है। इस बीच डीएचएफएल की आमदनी 1,652.24 करोड़ रुपये से बढ़ कर 1,958.28 करोड़ रुपये रही।
बीएसई में डीएचएफएल का शेयर मंगलवार के 216.50 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज मामूली बढ़त के साथ 218.00 रुपये पर खुला है। मामूली बढ़त के साथ शुरुआत के बाद कंपनी के शेयर में आज बढ़त का रुख रहा है। करीब सवा 3 बजे डीएचएफएल का शेयर 3.20 रुपये या 1.48% की बढ़त के साथ 219.70 रुपये पर चल रहा है। साथ ही पिछले 52 हफ्तों की अवधि में डीएचएफएल के शेयर का उच्च स्तर 268.00 रुपये और निचला स्तर 140.55 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 20 जुलाई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!