शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आरएस सॉफ्टवेयर (R.S. Software) को हुआ घाटा

सालाना आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में आरएस सॉफ्टवेयर (R.S. Software) को 3.71 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है।

वित्त वर्ष 2015-16 की पहली तिमाही में हुए 11.10 करोड़ रुपये के लाभ के मुकाबले चालू वित्त वर्ष की समान अवधि में कंपनी को 3.71 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। इस बीच कंपनी की कुल आमदनी में भी 65.97% की गिरावट हुई और यह 69.84 करोड़ रुपये से घट कर 23.76 करोड़ रुपये रह गयी।
बीएसई में आरएस सॉफ्टवेयर का शेयर बुधवार के 91.40 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले गिरावट के साथ 88.90 रुपये पर खुला है। पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी का शेयर 205.00 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा और 57.25 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। (शेयर मंथन, 21 जुलाई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!