शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

रिलायंस कम्युनिकेशंस (Reliance Communications) ने शामिल की नयी सहायक कंपनी

रिलायंस कम्युनिकेशंस (Reliance Communications) ने बीएसई को अपनी एक नयी सहायक कंपनी के बारे में सूचना दी है।

रिलायंस कम्युनिकेशंस की इस सहायक कंपनी का नाम एयरकॉम होल्डको है, जो कि नीदरलैंड में स्थित है। अभी इस कंपनी में काम-काज की शुरुआत नहीं हुई है।
बीएसई में रिलायंस कम्युनिकेशंस का शेयर बुधवार के 50.30 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले मामूली बढ़त के साथ 50.35 रुपये पर खुला है। बढ़त के साथ कारोबार करते हुए करीब सवा 1 बजे रिलायंस कम्युनिकेशंस के शेयर में 0.70 रुपये या 1.39% की बढ़त के साथ 51.00 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी का शेयर 91.80 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा और 45.55 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। (शेयर मंथन, 21 जुलाई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!