शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

स्टेट बैंक ऑफ बीकानेर (State Bank of Bikaner) को हुआ 221.56 करोड़ रुपये का घाटा

स्टेट बैंक ऑफ बीकानेर ऐंड जयपुर (State Bank of Bikaner & Jaipur) को चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 221.56 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है।

इसकी तुलना में वित्त वर्ष 2015-16 की पहली तिमाही में बैंक को 270.62 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। हालांकि इस बीच बैंक की आमदनी में 3.30% की बढ़त हुई है। बैंक की आमदनी 2,683.26 करोड़ रुपये से बढ़ कर 2,771.85 करोड़ रुपये हो गयी।
बीएसई में स्टेट बैंक ऑफ बीकानेर ऐंड जयपुर का शेयर शुक्रवार के 652.60 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मजबूती के साथ 670.00 रुपये पर खुला है। बैंक के शेयर का पिछले 52 हफ्तों की अवधि में उच्च स्तर 749.75 रुपये और निचला स्तर 444.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 25 जुलाई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!