शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

महिंद्रा ऐंड महिंद्रा फाइनेंशियल (Mahindra & Mahindra Financial) ने घोषित किये तिमाही नतीजे

महिंद्रा ऐंड महिंद्रा फाइनेंशियल (Mahindra & Mahindra Financial) के तिमाही लाभ में मामूली बढ़त हुई है।

वित्त वर्ष 2015-16 की पहली तिमाही में हुए 107.41 करोड़ रुपये के लाभ के मुकाबले कंपनी का लाभ 0.21% की बढ़त के साथ चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 107.64 करोड़ रुपये रहा। इस बीच कंपनी की आमदनी भी 1,512.65 करोड़ रुपये से 4.35% बढ़ कर 1,578.65 करोड़ रुपये रही।
बीएसई में महिंद्रा ऐंड महिंद्रा फाइनेंशियल का शेयर शुक्रवार के 320.85 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज कमजोरी के साथ 304.90 रुपये पर खुला है। करीब 11 बजे यह 13.25 रुपये या 4.13% की गिरावट के साथ 307.60 रुपये पर है। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 364.20 रुपये और निचला स्तर 173.40 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 25 जुलाई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!