शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : मारुति सुजुकी, केनरा बैंक, डॉ रेड्डीज लैब, बजाज फाइनेंस और पिनकॉन स्पिरिट

आज खबरों के कारण जो शेयर नजर में रहेंगे उनमें मारुति सुजुकी, केनरा बैंक, डॉ रेड्डीज लैब, बजाज फाइनेंस और पिनकॉन स्पिरिट शामिल हैं।

मारुति सुजुकी : कंपनी आज अपने तिमाही नतीजे घोषित करेगी।

केनरा बैंक : बैंक का लाभ 52.2% की भारी गिरावट के साथ 229 करोड़ रुपये रहा।

डॉ रेड्डीज लैब : डॉ रेड्डीज लैब आज अपने अप्रैल-जून के तिमाही नतीजे घोषित करेगी।

केजी डेनिम : कंपनी का लाभ पिछले वित्त वर्ष की तिमाही में 1.6 करोड़ रुपये के मुकाबले चालू वित्त वर्ष की समान अवधि में 9.3 करोड़ रुपये रहा।

अंबुजा सीमेंट : अंबुजा सीमेंट आज अपने चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के नतीजे घोषित करेगी।

जेके पेपर : कंपनी का लाभ 14.6 करोड़ रुपये से 82.6% बढ़ कर 26.6 करोड़ रुपये रहा।

बजाज फाइनेंस : कंपनी आज अपने तिमाही नतीजे घोषित करेगी।

पिनकॉन स्पिरिट : कंपनी का चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही का लाभ 59.6% की बढ़त के साथ 9.1 करोड़ रुपये रहा।

करूर वैश्य बैंक : बैंक वेंकटापेलम में शाखाएँ खोल रहा है।

एचडीएफसी बैंक : भारतीय रिजर्व बैंक ने केवाईसी / एएमएल नॉर्म चूक के लिए एचडीएफसी बैंक पर 2 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। (शेयर मंथन, 26 जुलाई 2016) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!