शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

केनरा बैंक (Canara Bank) के तिमाही लाभ में 52.2% की गिरावट

वित्त वर्ष 2015-16 की पहली तिमाही के लाभ की तुलना में केनरा बैंक (Canara Bank) के लाभ में चालू वित्त वर्ष की समान अवधि में 52.2% की गिरावट आयी है।

इसके अलावा बैंक की आमदनी में भी 3.8% की मामूली गिरावट हुई है। बैंक का लाभ 478.84 करोड़ रुपये से घट कर 228.95 करोड़ रुपये और आमदनी 12,252.64 करोड़ रुपये से घट कर 11,786.35 करोड़ रुपये रही।
बीएसई में केनरा बैंक का शेयर सोमवार के 253.70 रुपये के बंद स्तर की तुलना में गिरावट के साथ 250.00 रुपये पर खुला है। कमजोर शुरुआत के बाद शुरुआती कारोबार में ही इसमें बढ़त का रुख शुरू हो गया। करीब 9.50 बजे 9.55 रुपये या 3.76% की मजबूती के साथ केनरा बैंक का शेयर 263.25 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 26 जुलाई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!