शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कैपिटल फर्स्ट (Capital First) ने ऐसे जुटाये 30 करो़ड़ रुपये

कैपिटल फर्स्ट (Capital First) ने बीएसई को जानकारी दी है कि कंपनी ने 30 करोड़ रुपये जुटाये हैं।

कंपनी की डिबेंचर समिति ने 10 लाख रुपये प्रति अंकित मूल्य वाले 300 गैर-परवर्तनीय डिबेंचर प्राइवेट प्लेसमेंट आधार पर जारी कर दिये हैं। इसके बाद कंपनी के शेयर में बढ़त हुई है।
बीएसई में कैपिटल फर्स्ट का शेयर सोमवार के 669.50 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज बढ़त के साथ 670.25 रुपये पर खुला और 695.05 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। मजबूत शुरुआत के बाद आज इसमें बढ़त का रुख रहा है। हरे निशान पर कारोबार करते हुए कैपिटल फर्स्ट का शेयर करीब पौने 1 बजे 18.80 रुपये या 2.81% की बढ़त के साथ 688.30 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 26 जुलाई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!