शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इसलिए होगी टाटा मोटर्स (Tata Motors) के निदेशक मंडल की बैठक

टाटा मोटर्स (Tata Motors) के निदेशक मंडल की बैठक गुरुवार 28 जुलाई को होगी।

इस बैठक में 400 करोड़ रुपये मूल्य के रेटेड, सूचीबद्ध, असुरक्षित, प्रतिदेय गैर-परिवर्तनीय डिबेंचरों की चौथी श्रृंख्ला जारी करने पर विचार किया जायेगा।
बीएसई में टाटा मोटर्स का शेयर सोमवार के 508.90 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज गिरावट के साथ 506.60 रुपये पर खुला और 513.50 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। कमजोर शुरुआत के बाद आज इसमें और गिरावट देखने को मिली। टाटा मोटर्स का शेयर करीब 1.30 बजे 2.90 रुपये या 0.57% की कमजोरी के साथ 506.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 26 जुलाई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!