शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शोभा (Sobha) ने की शेयरों की वापस खरीद

शोभा (Sobha) ने बीएसई को जानकारी दी है कि कंपनी ने इक्विटी शेयरों की वापस खरीद की प्रक्रिया पूरी कर ली है।

कंपनी प्रति 330 रुपये कुल 17,59,192 इक्विटी शेयरों को 58.05 करोड़ रुपये में वापस खरीदा है। ये शेयर कंपनी की कुल चुकता इक्विटी शेयर पूँजी के 1.79% हैं।
बीएसई में शोभा का शेयर सोमवार के 322.55 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज बढ़त के साथ 326.05 रुपये पर खुला और 346.00 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। दूसरी ओर आज इसका निचला स्तर 325.10 रुपये रहा। कारोबार के अंत में शोभा का शेयर 12.10 रुपये या 3.75% की मजबूती के साथ 344.65 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 26 जुलाई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!