शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मर्क (Merck) के लाभ और आमदनी में हुई बढ़त

मर्क (Merck) ने चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के नतीजे घोषित कर दिये हैं।

पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही की तुलना में कंपनी के लाभ में 5.9% और आमदनी में 4.2% की बढ़त हुई है। कंपनी का लाभ 16.9 करोड रुपये से बढ़ कर 17.9 करोड़ रुपये रहा। जबकि इसकी आमदनी 247.3 करोड़ रुपये से बढ़ कर 257.7 करोड़ रुपये हो गयी।
बीएसई में मर्क का शेयर सोमवार के 726.85 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज बढ़त के साथ 730.00 रुपये पर खुला, जो कि आज के कारोबार में इसका उच्च स्तर भी रहा। दूसरी ओर आज इसका निचला स्तर 707.55 रुपये रहा। कारोबार के अंत में मर्क लैब का शेयर 17.20 रुपये या 2.37% की गिरावट के साथ 709.65 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 26 जुलाई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!