शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इसलिए होगी इंडियन बैंक (Indian Bank) के निदेशक मंडल की बैठक

इंडियन बैंक (Indian Bank) के निदेशक मंडल की 2 अगस्त को होने वाली बैठक में 2 बड़े फैसले किये जायेंगे।

इस बैठक में कंपनी के चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के नतीजे घोषित किये जायेंगे। इसके अलावा बेसल III कम्प्लाइंट अतिरिक्त एटी1 बॉंड और/या टियर II बॉंड द्वारा फंड जुटाने के प्रस्ताव पर संज्ञान लिया जायेगा।
बीएसई में इंडियन बैंक का शेयर मंगलवार के 152.00 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मजबूती के साथ 153.45 रुपये पर खुला है। करीब 11.20 बजे बैंक का शेयर 0.50 रुपये या 0.33% की बढ़त के साथ 152.50 रुपये पर चल रहा है। इसके अलावा इंडियन बैंक का शेयर पिछले 52 हफ्तों में 168.00 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा और 76.00 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। (शेयर मंथन, 27 जुलाई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!