शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

हैवेल्स इंडिया (Havells India) के लाभ में 36.3% की बढ़त

हैवेल्स इंडिया (Havells India) के तिमाही लाभ में 36.3% और आमदनी में 17.1% की बढ़त हुई है।

पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में हुए 106.83 करोड़ रुपये के लाभ के मुकाबले चालू वित्त वर्ष की समान अवधि में कंपनी का लाभ 145.58 करोड़ रुपये रहा है। इसके अलावा कंपनी की आमदनी 1,252.3 करोड़ रुपये से बढ़ कर 1,467 करोड़ रुपये रही।
बीएसई में हैवेल्स इंडिया का शेयर मंगलवार के 370.80 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज बढ़त के साथ 373.00 रुपये पर खुला और 379.40 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। कारोबार के अंत में कंपनी का शेयर 3.20 रुपये या 0.86% की बढ़त के साथ 374.00 रुपये पर बंद हुआ। इसके अलावा हैवेल्स इंडिया का शेयर पिछले 52 हफ्तों में 388.70 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा और 235.60 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। (शेयर मंथन, 27 जुलाई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!