शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

डाबर इंडिया (Dabur India) को 292.80 करोड़ रुपये का लाभ

डाबर इंडिया (Dabur India) को चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 292.80 करोड़ रुपये का लाभ हुआ है।

इसकी तुलना में कंपनी को पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 261.84 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। इस बीच कंपनी की आमदनी भी 1,954.79 करोड़ रुपये से बढ़ कर 1,989.44 करोड़ रुपये रही। इस तरह कंपनी के लाभ में 11.82% और आमदनी में 1.77% की बढ़त हुई है।
बीएसई में डाबर इंडिया का शेयर मंगलवार के 303.35 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज कमजोरी के साथ 301.50 रुपये पर खुला और 310.00 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। अंत में कंपनी का शेयर 4.15 रुपये या 1.37% की बढ़त के साथ 307.50 रुपये पर बंद हुआ। इसके अलावा डाबर इंडिया का शेयर पिछले 52 हफ्तों में 320.30 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा और 231.30 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। (शेयर मंथन, 27 जुलाई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!