शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : बजाज होल्डिंग्स, भारती एयरटेल, बजाज स्टील, आयशर मोटर्स, एशियन पेंट्स और एलऐंडटी इन्फोटेक

गुरुवार को खबरों की वजह से जो शेयर नजर में रहेंगे उनमें बजाज होल्डिंग्स, भारती एयरटेल, बजाज स्टील, आयशर मोटर्स, एशियन पेंट्स और एलऐंडटी इन्फोटेक शामिल हैं।

बजाज होल्डिंग्स : कंपनी का तिमाही लाभ 30.4% की गिरावट के साथ 85.7 करोड़ रुपये रहा।
एशियन पेंट्स : एशियन पेंट्स ने 18.7% की बढ़त के साथ 557 करोड़ रुपये का लाभ प्राप्त किया।
इंडियाबुल्स वेंचर्स : कंपनी के लाभ में 25.3% की गिरावट और आमदनी में 4.3% की बढ़त हुई है।
बजाज स्टील : बजाज स्टील का घाटा 4 करोड़ रुपये बढ़ कर 5.5 करोड़ रुपये हो गया।
आयशर मोटर्स : आयशर मोटर्स आज चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के नतीजे घोषित करेगी।
भारती एयरटेल : कंपनी का लाभ पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही के 1,319.5 करोड़ रुपये के लाभ के मुकाबले चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 1,462 करोड़ रुपये रहा।
सिंडिकेट बैंक : सिंडिकेट बैंक आज अपने तिमाही नतीजे घोषित करेगा।
सागर सीमेंट्स : सागर सीमेंट्स का लाभ 79.8% की भारी गिरावट के साथ 4.6 करोड़ रुपये रहा।
भारत फाइनेंस : कंपनी ने 100 करोड़ रुपये के वाणिज्यिक पत्र जारी कर दिये हैं।
एलऐंडटी इन्फोटेक : कंपनी ने डिजिटल औद्योगिक समाधान विकसित करने के लिए जीई डिजिटल के साथ समझौता किया है। (शेयर मंथन, 28 जुलाई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!