शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

भारत फाइनेंशियल (Bharat Financial) ने ऐसे जुटाये 100 करोड़ रुपये

भारत फाइनेंशियल (Bharat Financial) ने 100 करोड़ रुपये जुटा लिये हैं।

कंपनी ने बीएसई को बताया है कि इसने 100 करोड़ रुपये मूल्य के वाणिज्यिक पत्र जारी किये हैं। इन वाणिज्यिक पत्रों को एक रेटिंग एजेंसी द्वारा “ए1+” सूची में रखा गया है। गौरतलब है कि 27 जुलाई तक कंपनी के 275 करोड़ रुपये के वाणिज्यिक पत्र बकाया हैं।
बीएसई में भारत फाइनेंशियल का शेयर बुधवार के 885.95 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज मामूली बढ़त के साथ 888.00 रुपये पर खुला है। इसके अलावा पिछले एक सप्ताह में कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 907.75 रुपये रहा है, जो कि इसका पिछले 52 हफ्तों की अवधि का भी उच्च स्तर है। (शेयर मंथन, 28 जुलाई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!