शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एशियन पेंट्स (Asian Paints) ने किये तिमाही नतीजे घोषित

एशियन पेंट्स (Asian Paints) के तिमाही लाभ में 18.7% की बढ़त हुई है।

वित्त वर्ष 2015-16 की पहली तिमाही में हुए 466 करोड़ रुपये के लाभ के मुकाबले कंपनी को वित्त वर्ष 2016-17 की पहली तिमाही में 553 करोड़ रुपये का लाभ हुआ है। इस बीच कंपनी की आमदनी भी 10.2% बढ़ कर 4,082 करोड़ रुपये रही, जो कि पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 3,703 करोड़ रुपये थी।
बीएसई में एशियन पेंट्स का शेयर बुधवार के 1,061.80 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज बढ़त के साथ 1,072.00 रुपये पर खुला है। इसके अलावा पिछले एक सप्ताह में कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 1,106.90 रुपये रहा है, जो कि इसका पिछले 52 हफ्तों की अवधि का भी उच्च स्तर है। (शेयर मंथन, 28 जुलाई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख