शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

भारती एयरटेल (Bharti Airtel) को हुआ 1,462 करोड़ रुपये का लाभ

भारती एयरटेल (Bharti Airtel) के तिमाही लाभ में 10.8% की बढ़त हुई है।

वित्त वर्ष 2015-16 की पहली तिमाही में हुए 1,319.5 करोड़ रुपये के लाभ के मुकाबले कंपनी को वित्त वर्ष 2016-17 की पहली तिमाही में 1,462 करोड़ रुपये का लाभ हुआ है। इस बीच कंपनी की आमदनी भी 2.4% बढ़ कर 25,572.9 करोड़ रुपये रही, जो कि पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 24,983 करोड़ रुपये थी।
बीएसई में भारती एयरटेल का शेयर बुधवार के 372.55 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज बढ़त के साथ 383.40 रुपये पर खुला है। करीब 1.35 बजे कंपनी का शेयर 3.20 रुपये या 0.86% की गिरावट के साथ 369.35 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 28 जुलाई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!