शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

लार्सन ऐंड टुब्रो (Larsen & Toubro) के लाभ में हुई 45.5% की बढ़त

लार्सन ऐंड टुब्रो (Larsen & Toubro) के तिमाही लाभ में 45.5% की बढ़त हुई है।

कंपनी के लाभ में बढ़त के साथ-साथ इसकी आमदनी में भी 9.07% की बढ़त हुई है। पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कंपनी का लाभ और आमदनी क्रमश: 418.9 करोड़ रुपये और 20,331.51 करोड़ रुपये रही थी। चालू वित्त वर्ष की समान अवधि में कंपनी का लाभ और आमदनी बढ़ कर 609.6 करोड़ रुपये और 22,176.22 करोड़ रुपये रहे।
बीएसई में लार्सन ऐंड टुब्रो का शेयर गुरुवार के 1,576.95 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज मजबूती के साथ 1,589.80 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान लार्सन ऐंड टुब्रो का शेयर भाव 1,594.45 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा और अंत में 18.95 रुपये या 1.20% की गिरावट के साथ 1,558.00 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 29 जुलाई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!