शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बजाज कॉर्प (Bajaj Corp) के लाभ में 10.15% की बढ़त

बजाज कॉर्प (Bajaj Corp) के तिमाही लाभ में 10.15% की बढ़त हुई है।

पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कंपनी ने 47.38 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा कमाया था। इसकी तुलना में कंपनी ने चालू वित्त वर्ष की समान अवधि में 52.19 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया है। इस बीच कंपनी की आमदनी भी 1.17% बढ़ कर 204.31 करोड़ रुपये हो गयी, जो पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 200.86 करोड़ रुपये थी।
शुक्रवार को बीएसई में बजाज कॉर्प का शेयर 5.00 रुपये या 1.26% की बढ़त के साथ 764.05 रुपये पर बंद हुआ। कल कंपनी के शेयर ने बढ़त के साथ 398.70 रुपये पर शुरुआत की थी, जो इसका उच्च स्तर भी रहा। साथ ही पिछले 52 हफ्तों में बजाज कॉर्प के शेयर का उच्च स्तर 522.00 रुपये और निचला स्तर 355.95 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 30 जुलाई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!