शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

हिताची होम (Hitachi Home) को हुआ 69.01 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा

हिताची होम (Hitachi Home) को चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 69.01 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ है।

इसकी तुलना में वित्त वर्ष 2015-16 की पहली तिमाही में कंपनी को 46.52 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। लाभ के साथ ही कंपनी की आमदनी भी 708.77 करोड़ रुपये से बढ़ कर 853.75 करोड़ रुपये हो गयी है। इस तरह सालाना आधार पर वित्त वर्ष 2015-16 की पहली तिमाही की तुलना में वित्त वर्ष 2016-17 की समान अवधि में कंपनी के लाभ में 48.34% और आमदनी में 20.45% की बढ़त हुई है।
शुक्रवार को बीएसई में हिताची होम का शेयर 26.05 रुपये या 1.77% की कमजोरी के साथ 1,448.10 रुपये पर बंद हुआ। कल कंपनी का शेयर 1,491.25 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। साथ ही पिछले 52 हफ्तों में हिताची होम के शेयर का उच्च स्तर 1,570.00 रुपये और निचला स्तर 932.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 30 जुलाई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!