शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

स्टेट बैंक ऑफ मैसूर (State Bank of Mysore) को हुआ 471.88 करोड़ रुपये का घाटा

स्टेट बैंक ऑफ मैसूर (State Bank of Mysore) को चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 471.88 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है।

इसकी तुलना में वित्त वर्ष 2015-16 की पहली तिमाही में बैंक को 94.07 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ था। बैंक को हुए घाटे के अलावा इसकी आमदनी 1,951.65 करोड़ रुपये से 1.84% बढ़ कर 1,987.63 करोड़ रुपये हो गयी है।
शुक्रवार को बीएसई में स्टेट बैंक ऑफ मैसूर का शेयर 6.15 रुपये या 0.98% की गिरावट के साथ 618.55 रुपये पर बंद हुआ। कल कारोबार के दौरान बैंक का शेयर 628.90 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। साथ ही पिछले 52 हफ्तों में स्टेट बैंक ऑफ मैसूर के शेयर का उच्च स्तर 746.45 रुपये और निचला स्तर 350.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 30 जुलाई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!