शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एवरेडी इंडस्ट्रीज (Eveready Industries) के शुद्ध मुनाफे में बढ़त

एवरेडी इंडस्ट्रीज (Eveready Industries) के तिमाही शुद्ध मुनाफे और आमदनी में बढ़त हुई है।

वित्त वर्ष 2015-16 की पहली तिमाही में हुए 20.26 करोड़ रुपये के लाभ की तुलना में चालू वित्त वर्ष की समान अवधि में कंपनी का लाभ 22.36 करोड़ रुपये रहा। इसके साथ ही कंपनी की कुल आमदनी भी 367.22 करोड़ रुपये से बढ़ कर 371.71 करोड़ रुपये हो गयी। इस प्रकार सालाना आधार पर कंपनी के लाभ में 10.36% और आमदनी में 1.22% की बढ़त हुई है।
शुक्रवार को बीएसई में एवरेडी इंडस्ट्रीज का शेयर 26.05 रुपये या 1.77% की कमजोरी के साथ 1,448.10 रुपये पर बंद हुआ। कल कंपनी का शेयर 1,491.25 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। साथ ही पिछले 52 हफ्तों में एवरेडी इंडस्ट्रीज के शेयर का उच्च स्तर 1,570.00 रुपये और निचला स्तर 932.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 30 जुलाई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!