शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) का मुनाफा घटा, आमदनी में हुई बढ़त

आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) को चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 2,515.85 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ है।

इसकी तुलना में वित्त वर्ष 2015-16 की पहली तिमाही में बैंक को 3,232.37 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। सालाना आधार पर आईसीआईसीआई बैंक का मुनाफा 22.16% घटा है। हालांकि बैंक की आमदनी में 9.02% की बढ़त हुई है। आईसीआईसीआई बैंक की आमदनी 22,456.32 करोड़ रुपये से बढ़ कर 24,483.75 करोड़ रुपये हो गयी है।
शुक्रवार को बीएसई में आईसीआईसीआई बैंक का शेयर 9.25 रुपये या 3.40% की गिरावट के साथ 262.85 रुपये पर बंद हुआ। कल कारोबार के दौरान आईसीआईसीआई बैंक का शेयर 271.20 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा और 262.00 रुपये तक फिसला। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों की अवधि में आईसीआईसीआई बैंक के शेयर का उच्च स्तर 319.70 रुपये और निचला स्तर 180.80 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 30 जुलाई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!