शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जेएसडब्ल्यू स्टील (JSW Steel) के तिमाही शुद्ध मुनाफे में शानदार बढ़त

वित्त वर्ष 2016-17 की पहली तिमाही में जेएसडब्ल्यू स्टील (JSW Steel) का मुनाफा 1,082.41 करोड़ रुपये रहा।

इसकी तुलना में पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में कंपनी का लाभ 113.10 करोड़ रुपये रहा था। इसके अलावा कंपनी की आमदनी में भी 7.20% की बढ़त हुई है। जेएसडब्ल्यू स्टील की कुल आमदनी 11,213.18 करोड़ रुपये से बढ़ कर चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 12,021.21 करोड़ रुपये रही।
आज बीएसई में जेएसडब्ल्यू स्टील के शेयर ने मजबूती के साथ शुरुआत की। कंपनी का शेयर शुक्रवार के 1,673,70 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज बढ़त के साथ 1,694.00 रुपये पर खुला है। करीब सवा 12 बजे जेएसडब्ल्यू स्टील का शेयर 2.30 रुपये या 0.14% की गिरावट के साथ 1,671.40 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 01 अगस्त 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!