शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) के ट्रैक्टरों की बिक्री में वृद्धि

जुलाई में महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) के ट्रैक्टरों की बिक्री में वृद्धि हुई है।

जुलाई 2015 में कंपनी के 15,460 ट्रैक्टर बिके थे। इसके मुकाबले जुलाई 2016 में कंपनी ने 17,553 ट्रैक्टरों की बिक्री की है। कंपनी के ट्रैक्टरों की घरेलू बाजार में बिक्री भी 14,273 इकाई से बढ़ कर 16,452 इकाई रही। मगर इसका निर्यात 1,187 इकाई से घट कर 1,101 इकाई रह गया। इस लिहाज से कंपनी के ट्रैक्टरों की घरेलू बाजार की बिक्री में 15% और कुल बिक्री में 14% की बढ़त हुई है, जबकि निर्यात में 7% की कमी हुई है।
आज बीएसई में महिंद्रा ऐंड महिंद्रा के शेयर में गिरावट का रुख जारी है। कंपनी का शेयर शुक्रवार के 1,466.90 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज हल्की बढ़त के साथ 1,468.00 रुपये पर खुला और 1,493.50 रुपये के उच्च स्तर तक ऊपर चढ़ा। करीब पौने 3 बजे महिंद्रा ऐंड महिंद्रा के शेयर में 4.85 रुपये या 0.33% की बढ़त के साथ 1,471.75 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 01 अगस्त 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!