शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इंटरग्लोब एविएशन (Interglob Aviation) को हुआ 591.7 करोड़ रुपये का लाभ

इंटरग्लोब एविएशन (Interglob Aviation) चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 591.7 करोड़ रुपये का लाभ हुआ है।

इसके मुकाबले कंपनी को पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 639 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। इस बीच कंपनी की आमदनी 4,211.5 करोड़ रुपये से बढ़ कर 4,578.8 रही। इस प्रकार सालाना आधार पर वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कंपनी के लाभ में 7.4% की गिरावट और आमदनी में 8.7% की बढ़त हुई है।
बीएसई में इंटरग्लोब एविएशन का शेयर सोमवार के 973.55 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज भारी कमजोरी के साथ 930.00 रुपये पर खुला है। करीब 10.40 बजे इंटरग्लोब एविएशन का शेयर 59.50 रुपये या 6.11% की गिरावट के साथ 914.45 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 02 अगस्त 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!