शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टाटा मोटर्स (Tata Motors) के वाहनों की बिक्री में हुई बढ़त

जुलाई 2015 की तुलना में जुलाई 2016 में टाटा मोटर्स (Tata Motors) के वाहनों की कुल बिक्री में 7% की बढ़त हुई है।

जुलाई 2015 में कंपनी के निर्यात सहित कुल 40,154 वाहन बिके थे, जिसके मुकाबले जुलाई 2016 में कंपनी ने कुल 43,160 वाहन बेचे। कंपनी ने इनमें 10,335 यात्री वाहनों के मुकाबले 31% की बढ़त के साथ 13,547 और 5,078 वाहनों के निर्यात के मुकाबले 6% की बढ़त के साथ 5,371 वाहनों की बिक्री की। इसके अलावा कंपनी के कमर्शियल वाहनों की घरेलू बिक्री में 2% की बढ़त हुई है।
बीएसई में टाटा मोटर्स का शेयर सोमवार के 508.10 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज मामूली बढ़त के साथ 511.00 रुपये पर खुला है और करीब 10 बजे यह लाल निशान पर पहुँच गया। करीब सवा 12 बजे टाटा मोटर्स का शेयर 0.15 रुपये या 0.03% की मामूली गिरावट के साथ 507.95 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 02 अगस्त 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!