शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

खराब तिमाही नतीजों से टोरेंट पावर (Torrent Power) का शेयर गिरा

पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही की तुलना में चालू वित्त वर्ष की समान अवधि में टोरेंट पावर (Torrent Power) के लाभ में 79.28% की कमी आयी है।

इसके अलावा कंपनी की आमदनी भी 15.74% घट गयी है। टोरेंट पावर का लाभ 224 करोड़ रुपये से घट कर 46.4 करोड़ रुपये और आमदनी 3,072.3 करोड़ रुपये से घट कर 2,588.7 करोड़ रुपये रह गयी।
बीएसई में टोरेंट पावर का शेयर मंगलवार के 171.45 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज कमजोरी के साथ 160.00 रुपये पर खुला है। करीब पौने 10 बजे यह 5.45 रुपये या 3.18% की गिरावट के साथ 166.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 03 अगस्त 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!