शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

किरी इंडस्ट्रीज (Kiri Industries) के निदेशक मंडल 12 अगस्त को, शेयर 5.50% गिरा

किरी इंडस्ट्रीज (Kiri Industries) ने बीएसई को बताया है कि कंपनी के निदेशक मंडल की बैठक 12 अगस्त को होगी।

इस बैठक में इक्विटी शेयरों/वारंटों को तरजीही आधार पर प्रमोटरों/प्रमोटर ग्रुप को जारी करने पर विचार किया जायेगा। इसके बाद आज कंपनी के शेयर में गिरावट आयी है।
बीएसई में किरी इंडस्ट्रीज का शेयर मंगलवार के 367.45 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज बढ़त के साथ 367.95 रुपये पर खुला है। आज कारोबार के दौरान किरी इंडस्ट्रीज के शेयर में गिरावट का रुख रहा और कंपनी का शेयर 346.25 रुपये के निचले स्तर तक फिसल गया। करीब सवा 3 बजे यह 20.20 रुपये या 5.50% की गिरावट के साथ 347.75 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 03 अगस्त 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!