शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

पीसी ज्वैलर (PC Jeweller) के लाभ में 31.1% की बढ़त

पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही के मुकाबले चालू वित्त वर्ष की समान अवधि में पीसी ज्वैलर (PC Jeweller) के लाभ में 31.1% की बढ़त हुई है।

कंपनी को वित्त वर्ष 2015-16 की पहली तिमाही में 81.3 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ, जबकि वित्त वर्ष 2016-17 की इसी अवधि में कंपनी को 106.6 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ। इस बीच कंपनी की आमदनी में भी 10.2% की वृद्धि हुई और यह 1,510.7 करोड़ रुपये से बढ़ कर 1,664.5 करोड़ रही।
बीएसई में पीसी ज्वैलर का शेयर बुधवार के 404.10 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज बढ़त के साथ 418.00 रुपये पर खुला है। इसके अलावा कंपनी के शेयर का पिछले 52 हफ्तों की अवधि में उच्च स्तर 478.70 रुपये और निचला स्तर 296.10 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 04 अगस्त 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!